एसएएफ ग्राउण्ड पर गणतंत्र दिवस पर ऊर्जामंत्री ने किया ध्वाजारोहण, डॉग शो, झांकिया निकाली गयी


बीएसएफ के स्वान दल दिखाये शानदार कर्तव्य
इस बार एसएएफ ग्राउण्ड से झांकियां निकलने के बाद सीमा सुरक्षा बल के द्वारा डॉग शो किया गया जिसमें मुख्य रूप से आतंकी घुसपैठ को रोकना, मादक पदार्थ के ब्रीफकेस से निकालना, 50 फीट ऊंचे ब्रिज पर चढ़ना। इसके अलावा मुख्य अतिथि का गुलदस्ता देकर स्वागत करना आदि शामिल है। डॉग शो उपस्थित जनमानस को मन मोह लिया। यातायात समस्या नाट्स प्रस्तुति दी। विकास खंड, तहसील और ग्राम स्तर पर राष्ट्रीयता की भावना पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये और शासन के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

गणतंत्र दिवस की परेड़ के उपरांत सबसे पहले केन्द्रीय जेल, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, जनजातीय कार्य विभाग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, जल जीवन मिशन, पीएचई और यातायात पुलिस आदि की झांकियां निकाली गयी।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त राजस्व भवन में सुबह 8 बजे संभाग आयुक्त दीपक सिंह और कलेक्ट्रेट में सुबह 7:30 बजे कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहें।

संयुक्त परेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, विशेष सशस्त्र बल की द्वितीय वाहिनी, 13वीं व 14वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बालक व बालिका, एनसीसी जूनियर बालक व बालिका, स्काउट गाइड, शौर्या दल व नगर रक्षा समिति की टुकड़ियों ने बीएसएफ, सीआरपीएफ एवं द्वितीय वाहिनी एस ए एफ. के बैण्ड की मधुर धुन के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया। संयुक्त परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर निरीक्षक रंजीत सिंह ने किया। टूआईसी की भूमिका श्रीमती रूमानाज ने निभाई। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। इस मार्चपास्ट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को प्रथम, सीमा सुरक्षा बल को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल की टुकड़ी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कलेक्टर द्वारा विजेता टुकड़ियों शील्ड प्रदान की गईं।
मनमोहक झाँकियाँ भी निकलीं
समारोह में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित विभिन्न विभागों द्वारा चलित झांकियां निकाली गई। जिसमें सीएम राईज स्कूल पर केन्द्रित स्कूल शिक्षा विभाग की झाँकी को प्रथम पुरस्कार मिला। क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन पर केन्द्रित लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की झांकी को द्वितीय एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 पर केन्द्रित महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला। पुरस्कार के रूप में संबंधित विभागों के अधिकारियों को शील्ड प्रदान की गई। इनके अलावा जिला पंचायत, जेल, आदिम जाति कल्याण, वन, उद्योग, सामाजिक न्याय, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी एवं उद्यानिकी, कृषि विभागों की झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहीं।
रंगारंग एवं देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में सीएम राईज स्कूल पद्मा कन्या उ.मा. विद्यालय की बालिकाओं द्वारा बालिका सशक्तिकरण पर केन्द्रित मनमोहक एवं रंगारंग प्रस्तुति देकर बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति के लिये पद्मा कन्या विद्यालय को प्रथम पुरस्कार मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में बलिदान परमधर्म विषय पर केन्द्रित सीएम राईज स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीनदयालनगर की प्रस्तुति को द्वितीय एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गई साहसिक लड़ाई पर केन्द्रित सीएम राईज स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या किलागेट की प्रस्तुति को तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लश्कर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रं.-1 उत्कृष्ट मुरार के बच्चों ने भी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सभी विजेताओं को कलेक्टर ने शील्ड प्रदान की।
बीएसएफ के श्वान दस्ते ने दिखाए हैरत अंगेज करतब
एसएएफ मैदान पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए गरिमामयी समारोह में मौजूद नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल के श्वान दस्ते द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतबों ने सभी को भीतर तक प्रभावित किया। अपराधियों से निपटना हो अथवा फिर कठिन बाधाओं के बीच से होकर गुजरना हो। राष्ट्रीय श्वान दस्ते ने सभी बाधाओं को फतह करने का जीवंत प्रदर्शन करके दिखाया। समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिकों ने करतल ध्वनि के साथ श्वान दस्ते का उत्साहवर्धन किया।
छात्राओं ने आत्मरक्षा पर दी प्रस्तुतियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के महत्व पर केन्द्रित नाट्य प्रस्तुत किया। जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली। इसी तरह पर्यटन स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केआरजी की छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिये मार्शल आर्ट का जीवंत प्रदर्शन किया। यह प्रस्तुति रागिनी फाउण्डेशन के तत्वावधान में हुई।

