विप्रा बहनों – श्रावण मास एवं हरियाली तीज पर एक भव्य एवं रंगारंग हरियाली तीज समारोह का आयोजन

सजे सुहागिन सबसे न्यारी। प्रेम, उमंग और खुशहाली, मुबारक हो हरियाली तीज निराली।
ग्वालियर -कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत से हुई जिसे पल्लवी शर्मा और शैलजा मिश्रा ने मिलकर गाया। इसमें वंदे मातरम् के बारे में बताया और गाया भी जोड़ दो … बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र भक्ति के गीत प्रस्तुत किये। तिरंगा यात्रा के मह्त्व पर चर्चा की। तथा श्रावण के उपलक्ष्य में शिव प्रश्नोत्तरी पल्लवी शर्मा और शैलजा ने पूछी। राजरानी शर्मा ने हरियाली तीज के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला, विप्रा बहनों द्वारा पावन श्रावण मास एवं हरियाली तीज के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग हरियाली तीज समारोह का आयोजन ग्वालियर के निजी होटल में किया गया।
*भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति को समर्पित यह आयोजन विप्रा बहनों के लिए प्रेम, सौहार्द और खुशियों से भरी यादें लेकर आया, कार्यक्रम में गीत संगीत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ पर्यावरण जागरूकता एवम् स्नेहिल मिलन का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर सचिव डॉ राजरानी शर्मा के द्वार हरियाली तीज के महत्व एवं उससे जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं के बारे में जानकारी दी गई , साथ ही “नारी संस्कृति भी सामर्थ्य भी“ विषय पर आपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए। सुमन शर्मा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एव संवर्धन तथा शहर को पॉलीथिन मुक्त करने का संकल्प विप्रा बहनो को दिलाया गया । सावन की खूबसूरती को और निखारने के लिए सभी विप्रा बहनों के लिए विशेष गोटापत्ती साड़ी का ड्रेस कोड रखा गया, रंग-बिरंगी पारंपरिक साड़ियों में सजी सखियों ने समारोह की भव्यता में चार चांद लगाये। समारोह में तीज की पारंपरिक भावना को जीवंत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं महिला-केंद्रित गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
संस्थापिका डॉक्टर प्रतिभा चतुर्वेदी ने सभी विप्रा बहनों को उत्साह एवं उमंग के साथ समारोह में शामिल होंने और अपनी सहभागिता से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएँ दी , उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन रंजना गर्ग ने और आभार विभा शुक्ला ने किया ।मनोरंजन हाऊजी दीप्ति शर्मा और स्मिता पांडे ने कराई ।इस अवसर पर मंजू शर्मा, कल्पना पाठक ,रानी शर्मा, आभा शर्मा, अनीता देंपुरिया, रजनी शर्मा, भावना चतुर्वेदी, रंजना गर्ग, स्मिता पांडे, मुनमुन शुक्ला , प्रज्ञा कवीश्वर, श्रुति उपाध्याय, गीता शर्मा, कृष्णा शर्मा, पल्लवी शर्मा, सपना पाराशर, ज्योति शर्मा, शैलजा मिश्रा, रश्मि त्रिपाठी, दीप्ति शर्मा, श्वेता शर्मा, अर्चना शर्मा, भारती शर्मा, लक्ष्मी शर्मा ,किरण मिश्रा, अलका मिश्रा, निधि भार्गव, मनीषा शुक्ला, नीतू उपमन्यु, कल्पना ऋषिस्वर आदि सखियाँ मौजूद रही।

