Uncategorized

एम्स के लिये जमीन आरक्षित की जाए. वेस्टर्न बायपास का फायदा उठाकर साडा क्षेत्र के विकास की योजना तैयार करें – सांसद

एम्स के लिये साडा क्षेत्र में जमीन आरक्षित की जाए
ग्वालियर वेस्टर्न बायपास की स्वीकृति से साडा क्षेत्र (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) के सुनियोजित विकास की संभावनायें और बढ़ गई हैं। प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास के दोनों ओर के विकास के लिए कार्ययोजना बनाएँ। साथ ही साडा में कुछ क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट की तर्ज पर विकसित करें, जिससे साडा के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़े। यह बात सांसद भारतसिंह कुशवाह ने साडा क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा प्रयास ऐसे हों कि साडा क्षेत्र का कायाकल्प हो और वह एक नए शहर का स्वरूप ले। इसके लिए विशेषज्ञ कंसलटेंट की राय भी ली जाए।
गुरुवार को यहाँ सिटी सेंटर स्थित औद्योगिक विकास केन्द्र के सभागार में आयोजित हुई बैठक में सांसद ने कहा कि साडा क्षेत्र में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के लिये जमीन आरक्षित करें। भारत सरकार से ग्वालियर में एम्स मंजूर कराने के लिये हर संभव प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि साडा क्षेत्र की जमीन का पूरा सदुपयोग हो और कार्य धरातल पर दिखने चाहिए। जिन संस्थाओं को साडा क्षेत्र में जमीन आवंटित है और लीज हो जाने के बाद भी शर्तों के अनुरूप अधोसंरचना विकसित कर गतिविधियां शुरू नहीं की गई हैं, उन संस्थाओं को नोटिस जारी करें। जिन संस्थाओं द्वारा बार-बार चेतावनी के बाद कार्य नहीं किया जाता है, उनकी लीज निरस्त कर अन्य संस्थाओं को जमीन आवंटित करें।
बैठक में साडा के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक औद्योगिक विकास केन्द्रप्रतुलचंद सिन्हा, लेखा अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, कार्यपालन यंत्री संजय शर्मा, सहायक यंत्री  हरनाम सिंह व श्री नवल सिंह राजपूत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
स्टेडियम मार्ग पर व्यवसायिक प्लॉट के लिए ऑनलाइन लिए जा रहे हैं आवेदन
साडा के सीईओ प्रतुलचंद सिन्हा ने बैठक में जानकारी दी कि शंकरपुर में नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम – गोल पहाड़िया मार्ग पर साडा क्षेत्र के बड़े-बड़े कॉमर्शियल प्लॉट बेचने के लिये ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रचलन में है। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिसम्बर माह में साडा की बरा आवासीय योजना के बड़े-बड़े प्लॉट बेचने के लिये टेंडर जारी किए जायेंगे। साडा क्षेत्र में पूर्व में निर्मित आवासीय डुप्लेक्स व फ्लैट का जीर्णोद्धार कर वहाँ पर बसाहट के लिये भी विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino