एकलव्य खेल परिसर के बॉक्सर प्रिंस और हिमांशी कुमारी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्पर्धा में करेंगी शिरकत
ग्वालियर – नगर निगम के द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर के बॉक्सर प्रिंस यादव और हिमांशी कुमारी राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग में शिरकत करेंगी। 19 जून से 25 जून 2025 तक साई एनबीए रोहतक, हरियाणा में आयोजित होने वाले 6जी जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलने वाले बॉक्सर हिमांशी कुमारी एवं प्रिंस यादव का नाम शामिल है।
एकलव्य खेल परिसर, नगर निगम के बॉक्सिंग कोच संतोष सिंह अर्गल ने बताया कि प्रिंस यादव एवं हिमांशी कुमारी अंडर 17 वर्ष बालक व बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रिंस व हिमांशी कुमारी गुरुवार को रोहतक के लिए प्रस्थान करेंगे।
जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चौंपियनशिप में चयनित प्रिंस ओर हिमांशी कुमारी ने नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय से मुलाकात की इस अवसर पर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने एकलव्य परिसर में खेलने वाले बॉक्सर दोनों ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके रोहतक में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चौंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया और अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
नगर निगम के उपायुक्त एवं खेल अधिकारी सतपाल सिंह चौहान एवं सहायक नोडल अधिकारी खेल विजेता सिंह चौहान ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहित किया।

