LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने समूदन गाँव की खराब डीपी को तत्काल बदलने के दिए निर्देश

डबरा में हुआ पदयात्रा का भव्य स्वागत
ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा जन समस्याओं के निराकरण एवं जन कल्याण की कामना को लेकर ग्वालियर के कोटेश्वर मंदिर से दतिया स्थित पीतांबरा माई के मंदिर तक पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा का आज तीसरा दिवस है और तीसरे दिन की पदयात्रा टेकनपुर से प्रारंभ की गई है।
टेकनपुर से प्रारंभ होकर डबरा के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में समुदन गांव आने पर ग्रामीणों ने विद्युत समस्या बताई कि डीपी खराब होने के कारण विद्युत समस्या आ रही है। इतना सुनते ही ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शाम तक डीपी लगाई जाए और अगले दिन गाँव में कैंप लगाकर लोगों की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाए। इसके साथ ही अन्य नागरिकों की भी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश तत्काल संबंधित अधिकारियों को दिए। पदयात्रा के दौरान पटा, पंचमपुरा आदि ग्रामीण लोगो अपनी अपनी समस्या लेकर आ रहे थे। जिसको लेकर पदयात्रा में साथ चल रहे अधिकारियो को त्वरित निराकरण के निर्देश दिया।
पदयात्रा का डबरा में हुआ भव्य स्वागत
पदयात्रा जैसे ही डबरा में प्रवेश की पदयात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जिसमें श्रीमती इमरती देवी ने अपने निवास पर पदयात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, विवेक मिश्रा व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गड़मान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डबरा में चौपाल लगा सुनी आमजन की समस्या
जलसा गार्डन में ऊर्जा मंत्री ने चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियो को दिए। शिविर में ग्रामीण नागरिक ज्यादा समस्याएं लेकर आये। शिविर में 31 समस्याओं से अधिक आवेदन आए सभी आवेदनों को ऊर्जा मंत्री ने बारी-बारी से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए निर्देशित किया । चौथे दिन पदयात्रा सुबह गोराघाट से प्रारंभ होकर दतिया के लिए प्रस्थान करेगी जहां ऊर्जा मंत्री श्री तोमर व श्रद्धालु मां पीतांबरा माई के दर्शन कर प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis