कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो 2 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। अवंतीपुरा के अरिगाम गांव में आतंकवादियों ने चेक पोस्ट पर सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग की जिसके बाद जवाब में सुरक्षाबलों ने गोलियां चलाकर आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी संगठन तंजीम अगुह का मेंबर था। रात 8.40 बजे एक अन्य चेक प्वाइंट पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराया गया।

