उत्तर भारत में बदलेगा मौसम और ठण्ड के साथ लौटेगा कोहरा
नई दिल्ली. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ और राज्यों को शीतलहर से राहत है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्ली में फिर तापमान में कमी दर्ज की जायेगी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 14 से 16 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है।
कोहरे और शीतलहर का अपडेट क्या है
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 15 और 16 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है। बही, बिहार औरे उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों तक घने कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में कल घना कोहरा रह सकता है। आपको बता दें कि बिहार में कल यानी 13 जनवरी को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना हैं।
उत्तरप्रदेश में 3 दिन कैसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल यानी 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री औरे अधिकतम तापमान 20 डिग्री दज्र किया जा सकता है। वहीं, सुबह के समय लखनऊ में कोहरे का पूर्वानुमान है। 14 जनवरी यानी शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। रविवार को यानी 15 जनवरी को भी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा।

