इनकम टैक्स के छापे में 6 करोड रूपये मिले गणना जारी, बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले, दस्तावेज में मंत्री का भी नाम, लॉकर कल खोले जायेंगे
ग्वालियर. इन्दौर, भोपाल, जबलपुर और झांसी से रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पहुंचे ग्वालियर में इनक्रम अधिकारियों ने 24 ठिकानों पर छापे मार कार्यवाही रात 10 बजे तक लगभग 6 करोड़ गिने जा चुके। बेनामी संपत्तियों के कागजात मिले है। इनमें अधिकतर 2 भाईयों की विवादस्पद जमीन में न कुछ रकम एक भाई को देकर रजिस्ट्री ले ली दूसरे भाईयों को डरा धमका कर भगा देते थे। बहुत सारी जमीनों के कागजात में मंत्रियों के नाम कागजात मिले हैं।
लॉकर कल खोले जायेंगे
इनकम टैक्स के अधिकारी ठिकानों पर कार्यवाही में व्यस्त रहे हैं। अभी भी टीमें दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटे हुए, एसबीआई के अधिकारी नोट गिनने की मशीनों से अभी नोट गिन रहे कुछ अधिकारी रजिस्टार कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठकर दस्तावेजों का मिलान कर रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभवतः कल बैंक के लॉकर खोले जायेंगे। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।
आयकर भवन में मंगाये गद्दे
रात को लगभग 10 बजे टैंट हाउस गद्दे, तकिये मंगाये गये है आयकर भवन में एसएसएफ पुलिस के जवान व ड्रायवर बाबूओं को विश्राम के लिये ठहरेंगे।

