इंजीनियर के घर डकैती-गार्गी ने विरोध किया तो की झूमाझटकी, एक बदमाश दबोचा तो सरिये से किया हमला
इन्दौर. मप्र के इन्दौर के राजेन्द्रनगर थाना के ओमेक्स हिल्स में आधी रात को एक इंजीनियर के घर पर डकैती का मामला सामने आया है। मेनगेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे हथियारबंद बदमाशों ने घर के अन्दर दाखिल होते ही परिवार के एक एक सदस्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया और उन्होंने परिवार नगदी और जेवर मांगे तो परिवार ने विरोध कर एक को दबोचा तो बदमाशों ने पत्थर और सरिये से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में इंजीनियर समेत 3 लोगों को चोटें आई है। इसमें से एक को गंभीर चोटें आयी है। लगभग आधे घंटे तक मारपीट करने के बाद बदमाश जेवर, नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गये।
![]()
बदमाशों का साथी पकडने पर किया पथराव
डकैती इंजीनियर गौरव त्यागी के ओमेक्स हिल्स कॉलोनी स्थित मकान नम्बर 479 में घुसे थे तो वह पीथमपुर में इंजीयिनर है। एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया है कि घटना राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स हिल्स कॉलोनी में हुई है। रात को लगभग 1.30 बजे कुछ लोग घर के अंदर घुसे तो उन्होंने त्यागी परिवार से रूपयों की मांग की। उन्होंने पहले साले, फिर लड़की और फिर ऊपर जाकर गौरव त्यागी और उनके परिवार से रूपये और जेवरों की मांग की। उन्होंने विरोध किया तो और एक बदमाश को पकड़ लिया। साथी को पकड़ में आता देख अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और हमले में उनके सिर समेत अन्य जगहां पर चोट आयी हैं। सभी को अस्पताल में उपचार के लिये भेजा गया था। बदमाश उनके घर से 2 मोबाइल, 1 अंगूठी और कुछ नगदी लेकर गये थे। इनके जागने के कारण वह अधिक माल लेकर जाने में असफल रहे। साथी के पकड़े जाने की वजह से पथराव करने लगे थे।
बदमाश ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए
इंजीनियर गौरव त्यागी ने पुलिस को बताया कि रात डेढ बजे के लगभग बदमाश ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। सबसे पहले नीचे कमरे में सो रही भांजी के कमरे में पहुंचे और उसे अपने कब्जे में ले लिया और इसके बाद उससे माल के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया तो वह ऊपर की मंजिल पर मेरे कमरे में पहुंचे और यहां गार्गी ने विरोध किया तो उन्होंने लोहे की रॉड से मारपीट की और इसके बाद नीचे सो रहे विशाल के कमरे में पहुंचे। और उस पर भी हमला कर दिया। बदमाश घर से 2 मोबाइल, सोने की अंगूठी और कुछ रूपये छीन कर फरार हो गये।

