आम लोगों के लिये भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच टिकट नहीं, 6 घंटे में बिके सभी टिकट
ग्वालियर. 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच होने जा रहे टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिये ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुक्रवार 20 सितम्बर की सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। सिर्फ 6 घंटे में सभी 22400 टिकट बिक गये है। सबसे पसंदीदा गैलरी ईस्ट और वेस्ट गैलरी के 15500 टिकट तो सिर्फ डेढ़ घंटे में ही बिक चुके थे। ईस्ट और वेस्ट गैलरी के टिकट से मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (एमपीसीए) ने एक करोड़ 39 लाख 50 हजार रूपये की कमाई की है।
अब यदि कोई सामान्य व्यक्ति मैच दिखने के लिये टिकट खरीदना चाहे तो उस ेवह नहीं खरीद सकता है। लगभग 6 हजार टिकट एमपीसीए, जीडीसीए समेत वीआईपी के लिये आरक्षित रहेगी। जीडीसीए व एमपीसीए टिकट की कलाबाजारी पर नजर रखे हुए है।
ग्वालियर में 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो रहा है। यही कारण है कि क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 अन्तर राट्रीय मुकाबले के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होते ही 6 घंटे में सभी टिकट बिक गए। यह मैच शंकरपुरम स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। शंकरपुर स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता 30 हजार है। इसमें सामान्य टिकट के लिए सुबह 10 बजे से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। शाम 4 बजे तक सभी 22400 टिकट बिक गए। वहीं 1500 विद्यार्थियों और 100 दिव्यांगों के टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने बताया कि लगभग जो 6 हजार सीटें अभी खाली हैं।
क्या अब आम आदमी खरीद पाएगा टिकट
यदि अब बात करें कि आम आदमी टिकट खरीद पाएगा तो इसका जवाब न होगा। क्योंकि ओपर टिकट बिक चुके हैं। अब 6 हजार के लगभग टिकट बचाकर रखे गए हैं, जो एमपीसीए, जीडीसीए व अन्य वीआईपी के लिए रहेंगे। यदि आम आदमी ने अभी टिकट नहीं लिया है तो वह घर पर बैठकर टीवी पर मैच देख सकता है।
एक बेहतर पिच तैयार की जाएगी
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने नये क्रिकेट स्टेडियम में मैच को लेकर तैयार की जा रही पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि आगामी दो दिनों में बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर ग्वालियर पहुंच जाएंगे। उनके द्वारा एक बेहतर पिच तैयार की जाएगी। एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने इशारों ही इशारों में पिच को लेकर यह भी कहा है कि T20 मुकाबले में लोग जबर्दस्त बल्लेबाजी को ज्यादा देखना चाहते हैं। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
क्रिकेट प्रेमियों को आएगा काफी मजा
उन्होंने इंदौर में आयोजित हुए टेस्ट मैच मुकाबला के दौरान बनाई गई पिच का भी जिक्र किया और बताया कि 5 दिन का क्रिकेट टेस्ट मैच ढाई दिन में खत्म हो गया था क्योंकि गेंदबाजों को यहां बहुत मदद मिली थी। ऐसे में भारत बांग्लादेश t20 मैच के दौरान ऐसी पिच तैयार की जाएगी जिससे क्रिकेट प्रेमियों को काफी मजा आएगा और एक अच्छा मैच देखने के लिए मिलेगा।

