चेन्नई टेस्ट -पंत ने लगाया छठा टेस्ट शतक, शतकीय साझेदारी हुई गिल के साथ, भारत को 456 रन की बढ़त
चेन्नई. भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। फिलहाल तीसरे दिन दूसरा सेशन जारी है। भारत ने दूसरी पाटी में 3विकेट खोकर 229 रन बना लिये है। ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर है। पंत का शतक पूरा हो चुका है। पंत का यह छठा टेस्ट शतक है। उन्होंने एमएस धेनी की बराबरी कर ली है।
भारत ने पहली पारी में 227 रन की लीड ली थी, अब उसकीबढ़त 456 रन की हो गयी है। टीम इंडिया ने आज दूसरी पारी में 81.3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीयटीम पहली पारी में 376 रन पर ऑल आउट हो गये। इसके जवाब में शुक्रवार को ही तीसरे सेशन में बांग्लादेश टीम भी पहली पारीमें 149 पर सिमट गयी है।

