आपातकाल पर भाजपा का सेमीनार-कांग्रेस अस्तित्व बचाने अंबेडकर का सहारा ले रही -सरोज पांडे
ग्वालियर. आपातकाल की बरसी पर आयोजित सेमीनार में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा हैकि कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में है। सरोज पांडे ने कहा है कि ग्वालियर में अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस का उपवास सत्याग्रह सिर्फ अपना अस्तित्व बचाने के लिये कर रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहब अम्बेडकर को सम्मान नहीं दिया। इसलिये हाईकोर्ट में संविधान निर्माता की प्रतिमा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन बेईमानी है।
राज्यसभा सांसद पांडे ने 50 वर्ष पूर्व लगे आपात का जिक्र करते हुए कहा है कि उस दौरान संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गयगा। जनसंख्या नियंत्रण के नाम अविवाहित लोगों की भी नसबंदी की गयी। विपक्ष को जेल में डाल दिया गया। कार्यक्रम में सांसद भारतसिंह कुशवाह, पूर्व सांसद नारायणकृष्ण शेजवलकर, प्रद्युम्नसिंह तोमर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।

