आतिशी ने ली सीएम पद की शपथ
नई दिल्ली. अब दिल्ली की कमान आतिशी के हाथ में आ गयी है। आतिशी ने दिल्ली की तीसरी महिला सीएम के रूप में शपथ ली। वह राष्ट्रीय राजधानी में सीएम पद संभालने वाली तीनों महिला मुख्यमंत्रियों में से सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गयी है। आतिशी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के आठवें सीएम के रूप में शपथ दिलाई। आतिशी नीली साड़ी पहनकर सीएम पद की शपथ लेने राजनिवास पहुंची थी। वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ राजभवन आये थे। केजरीवाल भी अक्सर नीली शर्ट में नजर आते हैं। आतिशी ने शपथग्रहण करने के बाद केजरीवाल के पैर आर्शीवाद लिया। इस कार्यक्रम से पहले आतिशी केजरीवाल से मुलाकात करने सीएम आवास पर गयी थी।
आतिशी की नयी मंत्रिपरिषद में सबसे पहले सौरभ भारद्वाज ने शपथ ली और उसके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और दिल्ली कैबिनेट में नये सदस्य मुकेश अहलावत ने शपथ ली। हालांकि आतिशी का कार्यकाल संक्षिप्त होगा, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने है। आपको बता दें कि कथित शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के 2 दिन बाद यानी 15 सितम्बर को केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे थे। तब केजरीवाल ने 2 दिन के बाद इस्तीफे का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था किमैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है कि केजरीवाल ईमानदार है। मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता है। तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। इसके बाद सीएम पद के लिये आतिशी के नाम का ऐलान हुआ था। पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को सीएम बनाने का फैसला लिय गया था।

