Newsराजनीतिराज्य

फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए परिवार के 7 लोग

मुरैना. पोरसा कस्बे के कौथर गांव के एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गये। जब परिजनों की तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हे पोरसा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरैना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, घटना पिछले दिन शुक्रवार की शाम की है।
आपको बता दें कि जिले के पोरसा कस्बे के बड़ी कोथ्र गांव निवासी रविन्द्र सिंह केघर के सभी सदस्य जिनमें महिलायें तथा बच्चे सभी शामिल थे। उन्होंने शाम को भोजन किया। भोजना में उन्होंने बेसन की कढ़ी खाई थी। भोजन करने के बाद घर के सभी सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी।
यह लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार
जो लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं, उनमें भूरी बाई पति तेजपाल सिंह, उम्र 60 वर्ष, अरविंद सिंह पुत्र तेजपाल सिंह, सफलता पति अरविंद सिंह, लक्ष्मी पुत्री अरविंद सिंह, पूनम पति सतीश सिंह तोमर, कृष्ण पुत्र सतीश सिंह तोमर तथा आयुष पुत्र सतीश सिंह तोमर मुख्य रूप से शामिल है।डॉक्टर ने सभी को जिला चिकित्सालय मुरैना के लिए रेफर किया
उनके पेट में दर्द, उल्टी दस्त के साथ बुखार आना शुरू हो गया। घर के सात सदस्यों की जब हालत खराब होने लगी तो उन्होंने तुरंत शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरसा पहुंचकर घर के सभी सदस्यों को डॉक्टर को दिखाया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय मुरैना के लिए रेफर कर दिया।जिला चिकित्सालय मुरैना वह लोग देर शाम को 108 एम्बुलेंस की मदद से पहुंचे। जिला चिकित्सालय मुरैना में डॉक्टरों ने जब सभी की हालत देखी तो बताया कि यह सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। उसके बाद सभी का इलाज शुरू किया गया और उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş atlasbet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş perabet galabet perabet imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş norabahis norabahis giriş pashagaming pashagaming giriş casibom casibom giriş betcio betcio holiganbet holiganbet giriş norabahis giriş norabahis holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet