LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

“आजादी के अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली

ग्वालियर  BSF  अकादमी, टेकनपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कार्यक्रम विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है इन कार्यक्रमों के द्वारा अकादमी टेकनपुर के आसपास के गाँवों के निवासियों में इस अभियान को लेकर जागरूकता पैदा की गई और सभी को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस विषय पर निम्न लिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अकादमी के विभिन्न विंगो के द्वारा साइकिल रैलियां/ Walkathon आयोजित की गई जिसमें अकादमी के कार्मिको सहित स्थानीय नागरिकों ने भी सहर्ष भाग लिया। ग्राम टेकनपुर एवं बोना में तिरंगा वितरण एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया। BSF  अकादमी द्वारा BWWA सदस्यों और बच्चों के लिए हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया | BSF अकादमी, तथा BSF  पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया। बच्चों के साथ-साथ जेएस ऑबराय, वीएसएम, महानिरीक्षक / संयुक्त निदेशक, सीमा सुरक्षा बल, अकादमी टेकनपुर सहित अनेक अधिकारियों एवं जवानों ने भी इस रैली में भाग लिया और बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
सीसुब अकादमी द्वारा वृहद मोटरसाइकिल रैली का आयोजित किया गया जिसमें केंद्र के अधिकारियों और कार्मिकों नें राष्ट्रीय ध्वज के साथ हिस्सा लिया | ग्राम मकोड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली गयी एवं प्राथमिक विद्यालय मकोड़ा में ग्रामीणों तथा बच्चों को हर घर झंडा कार्यक्रम के लिए जागरूक किया | वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संजय सिंह गहलोत, महानिरीक्षक तथा सभी अधिकारियों और कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया | अकादमी के नज़दीकी ग्राम वासियों को घर घर तिरंगा फहराने हेतु राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण किया गया। मोटरसाइकिल पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। RJIT टेकनपुर ने हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत आसपास के लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। जिसमें NCC  कैडेट्स ने भी भाग लिया।
BSF , टेकनपुर और लायंस क्लब डबरा के सहयोग से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत डबरा मैं तिरंगा रैली और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें BSF कार्मिकों एवं डबरा नगर वासियों नें हिस्सा लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet matbet matbet giriş egebet perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet hazbet perabet