आग से राख हुई फसल पर कलेक्टर सख्त, हिनोतिया और डंगराकुआ गांव का किया दौरा, 16 प्रभावित किसानों को मदद का आश्वासन
दतिया. कलेक्टर संदीप माकिन ने शनिवार का जिले के 2 गांवों में फसलों में लगी आग की घटना का निरीक्ष्ज्ञण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ डंगराकुआ और हिनोतिया गांव का दौरा किया। दोनों गांवों में कुल 16 किसान प्रभावित हुए है। डंगराकुआ में 8 और हिनोतिया की फसलें जलकर नष्ट हो गयी। कलेक्टर ने इस घटना को दुःखद बताते हुए प्रभावित किसानों से मुलाकात की ।
फसल नुकसान की विस्तृत जांच की जायेगी। कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव उनके साथ हैं। उन्होंने कहा है कि फसल नुकसान की विस्तृत जांच की जायेगी और साथ ही प्रभावित किसानों का हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी।

