आगरा में बड़ी दुर्घटना- बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत 12 जख्मी
आगरा. ताजनगरी आगरा में बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। भीषण हादसे में 12 लोग जख्मी हो गये। जबकि 2 लोगों की मौत की खबर हैं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। कई थानों का पुलिस बल घटनास्थल पहुंच चुका है। ताजगंज थाना क्षेत्र के धांधूपुरा गांव में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हादसा हुआ है।

