INS Ranvir के आतंरिक कंपार्टमेंट में धमाका, 3 नौसैनिकों शहीद 11 घायल
मुंबई. INS Ranvir Explosion नेवल डॉकयार्ड में आज यानी मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS Ranvir Explosion के एक आतंरिक कंपार्टमेंट में धमाका हुआ है। इस धमाके में 3 नौसैनिकों की जान चली गयी। वही 11 सैनिक घायल बताये जा रहे है। घटना के तुरन्त बाद जहाज के चालक दल ने स्थिति को काबू में किया है। इसकी जानकारी भाहरतीय नौसेना के अधिकारी ने दी है।
जख्मी जवानों का नौसेना के अस्पताल में उपचार चल रहा है। जख्मी जवानों को कोलाबा नेवीनगर के INSH अश्विनी भेजा गया है। INS रणवीर भारतीय नौासेना का पोर्ट है। INS रणवीर नवम्बर 2021 में पूर्वी सेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेसपोर्ट पर लौटने वाला था। मामले की जांच के लिये बोर्ड ऑफ इंक्वारी के आदेश दे दिये गये है।

