Latestराज्यराष्ट्रीय

सपा के लिए बड़ा झटका, मुलायम की बहू अपर्णा यादव कल भाजपा में शामिल होंगी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंत्रियों को एक के बाद एक तोड़कर अपने खेमे में ला रही समाजवादी पार्टी को करार झटका लगा है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्ण यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो रही है। इसके लिए वह देर शाम लखनऊ से दिल्ली निकल गई। हालांकि अभी इस बारे में न तो अपर्ण और न ही भाजपा ने किसी तरह की ऑफिशियल पुष्टि की है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, अपर्णा बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगी। दो दिन पहले भी अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। सियासी जानकारों ने बताया कि अपर्णा लखनऊ कैंट सीट से सपा का टिकट चाहती हैं। यह सीट बेहद सेफ है। हालांकि, सपा सुप्रीमो और अपर्णा के जेठ अखिलेश यादव उन्हें इस सीट से टिकट देने के लिए अब तक तैयार नहीं हुए हैं। इसी कारण वह भाजपा में जा रही हैं। याद दिलाना जरूरी है कि अपर्णा, प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet