अमित शाह की सादगी ने जीता दिल, सीमा पर रहने वाले को अपना दिया मोबाइल नम्बर बोले जब चाहों कर लेना फोन
जम्मू. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौर के बीच स्थानीय लोगों के नजदीक आते दिखाई दिये। अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन शाह इस केन्द्र शासित प्रदेश की शीतकालीन राजधानी पहुंचे। रविवार की शाम को वह आरएसपुरा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर भी पहुंचे। जम्मू से सटे मकवाल में उन्होंने बीएसएफ के पोस्ट पर जाकर जवानों से बातचीत की और यहां के स्थानीय लोगों के साथ वक्त गुजारा।
गृहमंत्री शाह ने मकवाल में एक स्थानीय नागरिक का फोन नम्बर अपने मोबाइल में सेव किया और इतना ही नहीं गृहमंत्री ने उन्हें अपना नम्बर भी दिया और कहा कि जब भी उन्हें जरूरी लगे तो वह फोन कर सकते हैं। अमित शाह ने इन लोगों के साथ चाय भी पी और लोगों से काफी देर तक खाट पर बैठकर बेहद सहज अन्दाज में बातचीत करते रहें।

