अप्रैल तक मंजूरी तो सिंहस्थ में दौड़ेगी इंदौर-उज्जैन मेट्रो, दिल्ली मेट्रो बना रहा DPR
भोपाल. यदि सब ठीक रहा और अगले साल मार्च-अप्रैल तक मंजूरी मिल गई तो सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो दौडने लगेगी, फिलहाल डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है। मेट्रो अफसरों की माने तो दिसंबर तक रिपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगी। कैबिनेट में मंजूरी मिलने, फंडिंग और निर्माण एजेंसी तय होते ही काम की शुरूआत हो जाएगी। इंदौर-उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो के लिए दिल्ली मेट्रो डीपीआर बना रहा है। फिजिबिलिटी स्टडी पहले ही हो चुकी है। डीपीआर में ही लागत, स्टेशनों की संख्या तय होगी। इंदौर-उज्जैन के बीच सडक मार्ग की दूरी करीब 55 किमी है। इसके आसपास से ही मेट्रो गुजर सकती है।
दिल्ली मेट्रो ने ही की थी फिजिबिलिटी स्टडी
इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने के लिए साल 2022-23 में फिजिबिलिटी स्टडी दिल्ली मेट्रो ने ही की थी, जो सरकार को सौंपी गई थी। दिल्ली मेट्रो ने यह स्टडी की थी। अब वही डीपीआर भी बना रहा है।

