अजित पवार बोले BJP से ही होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री
नई दिल्ली. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आए 7 दिन बीत चुके हैं। भाजपा, शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित पवा गुट यान महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीती लेकिन अब तक सीएम फेस पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सीएम भाजपा से ही होगा। यह फैसला दिल्ली में महायुति की बैठक में लिया गया। शिवसेना और एनसीपी के डिप्टी सीएम होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल बार नहीं है कि सरकार बनने में देरी हुई है। 1999 में सरकार गठन में एक महीने का समय लगा था।
उधर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संघ से हरी झंडी मिलने के बाद सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम फाइनल कर दिया गया है। शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। पीएम मोदी भी समारोह में मौजूद रहेंगे। इस बीच भाजपा विधायक दल की बैठक भी दो दिन आगे बढ गई है। सूत्रों के अनुसार 1 दिसंब को होने वाली बैठक अब 3 दिसंबर को होगी। इस दिन दिल्ली से दो ऑब्जर्वर मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से सीएम फेस अनाउंस करेंगे।

