अखिलेश यादव के करीबी ACE बिल्डर अजय चौधरी के 42 ठिकानों पर छापेमारी जारी
नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले अजय चौधरी के नोएड़ा, दिल्ली, मुंबई और आगरा समेत कई शहरों के 42 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। अजय चौधरी एनसीआर के बड़े बिल्डर के तौर पर जाने जाते है। लोग उन्हें संजू नागर के नाम से भी जानते है, बहुत कम लोग उन्हें अजय चौधरी के नाम से जानते है।
बताया जाता है कि अजय चौधरी को साल 2010 से 2017 के बीच नेताओं का खूब साथ मिला, जिसकी वजह से इन्होंने खूब नाम कमाया और देखते ही देखते बड़े बिल्डर बन गए। कुछ महीने पहले भी अजय चौधरी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। आयकर विभाग अब उनके ऑफिस में भी छापेमारी की है। एसीई ग्रुप के कई प्रोजेक्ट दिल्ली एनसीआर में चल रहे है।
अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर पर छापेमारी
बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक और करीबी पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। दिल्ली और एनसीआर के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने की खबर आई तो सोलशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है।
मोबाइल फोन हुए जब्त
ACE बिल्डर के नोएडा के सेक्टर 126 स्थित कॉरपोरेट ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम सुबह 8 बजे पहुंची थी। 14 अधिकारियों की टीम ने वहां पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी। आपको बताते चलें कि इस कॉरपोरेट ऑफिस के अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स पर छापे की कार्रवाई एक साथ चल रही है। रेड के दौरान सुरक्षकर्मियों के सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए वहीं एकाउंट से संबंधित लोगों को फोन करके बुलाया गया है।
एक साथ कई शहरों में छापेमारी
आपको बता दें कि ACE ग्रुप के नोयडा, दिल्ली और आगरा में स्थित कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर IT की रेड चल रही है इस दौरान अभी तक ग्रुप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

