होली की चैकिंग में पकड़ा गया शातिर चोर, 2.45 लाख माल भी बरामद
ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर होली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी ब्राडगेज ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास दो लाख 45 हजार रुपये का माल बरामद किया है। अारोपितों ने स्वर्ण जंयती एक्सप्रेस से एसी कोच से यात्री का सामान चोरी किया था।
सुरेश बाबू निवासी सराय काले खां दिल्ली 31 जनवरी 2023 को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के बी-2 के बर्थ क्रमांक 23-24 पर सफर कर रहे थे। ग्वालियर में चोरों ने उनका सामान पार कर दिया, जिसमें सोने व चांदी के जेवर सहित नदगी रखी थी। करीब दो लाख 45 हजार रुपये का माल चोरी चला गया था। यात्री ने जीआरपी में केस दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के संदिग्ध की तलाश की और संदिग्ध सामान उतारते दिखे थे। होली को लेकर स्टेशन पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। भरत रजक निवासी डीडी नगर व रामदास बाथम निवासी मेवाती मोहल्ला को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की तो चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपितों से दो लाख 45 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

