हनीट्रैप की आरोपी का फोटो कैसे हुआ वायरल पता लगाओ
इन्दौर. हनीट्रैप की बाला श्वेता से जेलर केके कुलश्रेष्ठ अकेले में मुलाकात करके खुफ्तगू करने का फोटो वायरल होते ही हंगामा खड़ा हो गया है। डीजी संजय चौधरी की खासम खास अदिति चतुर्वेदी के बाद नजदीकी जेलर केके कुलश्रेष्ठ का फोटो वायरल हो गया है। इसको लेकर डीजी जेल फोटो कैसे वायरल हो गया इस का पता लगाने में व्यस्त रहें।
अदिति चतुर्वेदी का मामला रफा दफा
जेलर केके कुलश्रेष्ठ हाईप्रोफाइल केस से जुडी मुख्य आरोपी से नियम विरूद्ध अकेले में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले डीजी जेल की खास रही अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने हनीट्रैप से जुड़ी आरोपियों के लिये पेरोल संबंधी चला दी थी, फाइल ने तूल पकड़ा तो अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी का ट्रांसफर कर दिया गया था और मामले को रफा दफा कर दिया गया था।
जांच करने पहुंचे डीआईजी
इन्दौर जेल का फोटो वायरल होने के बाद डीआईजी जेल संजय पांडे जांच करने के लिये पहुंचे हैं इस बात का पता लगायेंगे कि फोटो कैसे वायरल हुआ हैं।
महिला कैदी वार्ड के सामने का है फोटो
जो फोटो है वह महिला कैदी वार्ड के बाहर का है। वहां पर कुलश्रेष्ठ कुर्सी पर बैठे हैं औऱ श्वेता खड़ी होकर बात कर रही है। दोनों के बीच क्या बात हुई है यह नहीं पता चली हैए लेकिन फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकिए ये कहां तक सही है इसकी जांच के लिए डीआईजी संजय पांडे खुद बुधवार को इंदौर पहुंचे हैं। वे गुरुवार को इसकी जांच करेंगे। पांडे का कहना है कि जेल अधिकारी सक्षम होता है कि वे महिला कैदी से बात करे। जहां तक साथी महिला अफसर की बात है तो महिला वार्ड में कोई न कोई महिला साथ में जरूर होती है। यह फोटो क्यों और किन परिस्थितियों में वायरल किया गया हैए यह जांच का विषय है। इसमें वायरल करने वाले की क्या मंशा है यह भी पता करेंगे।

