स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया
ग्वालियर आनंद नगर सुधार समिति द्वारा 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ा पार्क में प्रातरू 8 बजे से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मण्प्र ण् चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ग्वालियर के अध्यक्ष विजय गोयल थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के परामर्शदाता अवधसिंह धाकरे ने की। इस अवसर पर समिति के संरक्षक कैलाशसिंह तोमर, भारतीय योग संस्थान के विशेष अधिकारी एके सरकार, आनंद शुक्ला, मुन्ना लाल मित्तल, समाज सेवी राजेशसिंह चौहान एवं मानसिंह शाक्य विशेष रूप में उपस्थित थे। बड़ी संख्या में आनंद नगर के तीनों ब्लोकों के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सभी का शब्दों से स्वागत किया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि विजय गोयल ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात सभी ने राष्ट्र गान गाया। सचिव आनंदसिंह तोमर ने अतिथि गढ़ों का पुष्प भैंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विजय गोयल ने अपने उद्बोधन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश का सबसे बड़ा पर्व है । हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए बहुत बहुत बड़ी कीमत चुकाई थी अब हमारा दायित्व है कि हम इस देश को खुशहाल और अधिक सुंदर और विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम अध्यक्ष अवधसिंह धाकरे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी से स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करने की अपील की वहीं एके सरकार ने स्वस्थ भारत के लिए सभी से नियमित योग करने की अपील की।
महिला ईकाई अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति साठे तथा महिला ईकाई संयोजक श्रीमती ज्योति गुप्ता ने अलग.अलग राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। कवि जेएन जरेनिया ने वीररस से भरी हुई जोशीली कविता का पाठ किया। अंत में सचिव आनंदसिंह तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष, सचिव के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष अजयसिंह भदौरिया, सह सचिव गढ़ मुनेन्द्रसिंह भदौरिया दिलीप शिवहरे एडवोकेट एवं शैलेन्द्रसिंह भदौरिया संगठन मंत्री राजू यादव, प्रचार मंत्री,ओमप्रकाश कुशवाहा, महिला ईकाई की ओर से अध्यक्ष, संयोजक के अलावा सचिव श्रीमती करूणा शिवहरे, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति तोमर, सहसचिव श्रीमती वंदना शिवहरे विशेष रूप से उपस्थित थीं।

