स्मार्ट पार्किंग में रखे वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है, अनुबंध समाप्त, फिर भी चल रही है स्मार्ट पार्किग
ग्वालियर. शहर की स्मार्ट पार्किंग का अनुबंध और बैंक गारंटी समाप्त होने के बाद भी 9 स्थलों पर वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। शनिवार को भी पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा करने वालों से पैसा वसूला गया है। इसका कुछ वाहन चालकों ने विरोध भी किया है। इस वजह से एक -दो स्थानों पर विवाद की स्थिति भी बनी। उधर, अनुबंध खत्म होने के बाद भी स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन के अधीक्षण यंत्री ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर नौ पार्किंग स्थल निगम के अधीन लेने के लिये कहा है।
नया टेण्डर होगा
पार्किंग हैण्डओवर का पत्र मिला है। सोमवार को बैठक कर तय किया जायेगा। पार्किंग संचालन की नयी व्यवस्था टेण्डर प्रक्रिया से की जायेगी।
आशीष तिवारी, प्रभारी आयुक्त , निगमायुक्त
कार्यवाही गलत है न्यायालय में जाऊंगा
मुझे अनुबंध करने के बाद भी विज्ञापन के अधिकार नहीं दिये गये। इससे कंपनी को लाखों रूपये का नुकसान हुआ हे। अनुबंध खत्म करने के संबंध में कार्पोरेशन ने काई सूचना नहीं दी है। कार्यवाही गलत हैं, मैं अपना पक्ष अधिकारियों के पास रखूंगा। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट में जाऊंगा।
अम्बरीश चौकसे, एमडी डेफोडिल कम्पनी

