श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया, सब इंस्पेक्टर शहीद
जम्मू-कश्मीर. जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पर रविवार को आतंकियों ने हमला किया है। श्रीनगर के पुराने इलाके खानयार में हुए हमले में एक सब इंस्पेक्टर को गोली लगी हैं। वह शहीद हो गया है, पुलिसकर्मी का नाम अरशद अशरफ मीर बताया जा रहा है। पुलिस ने इलाके को हर तरफ से घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बादल फटने से 4 की मौत
वहीं जम्मू-कश्मीर में बारामूला के कफरनार बहक इलाके में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद 1 व्यक्ति लापता है। डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया है कि राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह इलाका शहर से बहुत दूर है और यहां मोबाइल कनेक्टिविटी भी कमजोर है।

