सोशल ट्रेड के डायरेक्टर अनुभव मित्तल पर अवधेश तोमर ने धोखाधड़ी के मामले में कराई FIR दर्ज
ग्वालियर. अभी हाल ही में एडवोकेट अवधेश तोमर ने लखनऊ के सोशल ट्रेड के डायरेक्टर अनुभव मित्तल के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। थाना विश्वविद्यालय के TI आनंद बाजपेई ने बताया एडवोकेट अवधेश तोमर ने 57 हजार 500 रूपये वर्ष 5016 में निवेश किये थे जब अभी तक कोई रिटर्न वापिस नहीं मिला तो एडवोकेट अवधेश तोमर ने जांच पड़ताल की तो पता चला लखनऊ की पुलिस की SIT ने 13 हजार करोड़ की ठगी के मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना विश्वविद्यालय में सोशल ट्रेड के डायरेक्टर अनुभव मित्तल पर धारा 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें जांच के दौरान चिटफंड एक्ट और मनीलॉड्रिंग के तहत आगे की कार्यवाही की संभावना है।
कौन है अभिनव मित्तल
लखनऊ पुलिस की स्पेशल टॉस्क् फोर्स (SIT) ने ऑनलाईन पोंजी योजना की आगे जांच करते हुए सोमवार को मुख्य आरोपी अनुभव मित्तल व उनकी पत्नी आयुषी अग्रवाल को पुणे गिरफ्तार किया है। जो मामले में आरोपी घोषित होने के बाद मौके से भाग रही थी। SIT को खबर मिलने के बाद पकड़ लिया गया वह पूणे में छिपी हुई थी। वह उसके खिलाफ पहले ही गैर जमानती वारंट हासिल कर चुकी थी। यह कार्यवाही गाजियाबाद, कानपुर, हापुड और नोएडा समेत की कई विभिन्न ठिकानों पर तलाशी के बाद हुई है।
26 वर्षीय अग्रवाल, कंपनी के 2 मालिकों में एक थे और संगठन के मामलों के लिये सीधे तौर पर जिम्मेदार थे। वह गाजियाबाद की रहने वाले है। आयुषी अग्रवाल को पूणे के कोंडवा इलाके से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिये गाजियाबाद, दिल्ली और कानपुर में ठिकाना बदलती रही। हमने पूणे की स्थानीय अदालत से रिमाण्ड देने और SIT को आरोपी गौतमबुद्ध लाने की मांग की है।
राजीव नारायण मिश्रा, एएसपी, एसटीएफ, गौतमबुद्धनगर

