सोना, चांदी सहित 1 करोड़ कैश बरामद किए, सीआईडी ने एपीसीओ के पूर्व चेयरमैन के मकान पर छापा
हैदराबाद. आंध्रप्रदेश में (सीआईडी) ने खाजिपेट में (एपीसीओ) के पूर्व चेयरमैन गुजजाला श्रीनिवासुलु के आवास और कार्यालय पर छापा मारा। उनके आवास से 3 किलोग्राम सोना, 2 किलोग्राम चांदी, 1 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए। सीआईडी के अधिकारियों ने बताया कि 10 लाख रुपये पुराने नोट और 10 लाख नए नोट श्रीनिवासुलु के हैदराबाद वाले मकान से बरामद किया गया।
अचानक एक साथ छापा मारने के कारण कुछ छिपा नहीं सके
सीआईडी के अधिकारियों ने यह भी बताया कि कोर्ट की अनुमति लेकर ही शुक्रवार को श्रीनिवासुलु के मकान, ढामखानपल्ले स्थित सोसइटी कार्यालय और सोसाइटी में काम करने वाले व्यक्तिों के निवास पर एक साथ छापा मारा गया। श्रीनिवासुलु के घर और कार्यालय पर अचानक एक साथ छापा मारने के कारण पूर्व चेयरमैन कुछ भी छिपा नहीं सके। सीआईडी ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि 1 करोड़ नगद रुपये और सोना इस प्रकार घर में क्यों पड़ा है। इस बात की भी जांच होगी की घर में इतनी बड़ी रकम क्यों रखी गई थी।
सोना, चांदी के साथ संपत्ति के कई दस्तावेज भी बरामद हुए है। सीआईडी ने इस सभी संपत्ति और कैश को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। श्रीनिवासुलु के ब्लैक मनी को अपने अंडर में लेने के बाद सीआईडी की टीम ने श्रीनिवासुलु से और उनके परिवार से काफी लंबी पूछताछ भी की है। सीआईडी ने कहा की उनके 25 अधिकारियों ने श्रीनु के खाजापेट स्थित मकान में और प्रोद्दुटुर व कडपा में रह रहे लेखाकार कोंडय्या और श्रीरामुलु के मकानों पर एक साथ छापा मारा। अधिकारियों ने सोसाइटी कार्यालय से कंप्युटर्स और दस्तावेज अपने साथ ले गये। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

