सीतापुर के गांववासी पीएम योजना से वंचित और अंधेरे में जिंदगी गुजारने के लिये हैं मजबूर
दतिया. जैन तीर्थस्थल सोनागिर के नजदीक सीतापुर गांव में हाइवे नम्बर 24 आसपास एक भी स्ट्रीट लाईट नहीं जलने से पूरे इलाके मे अंधेरा छाया हुआ है। जिससे आसपास के इलाके में आसामाजिक तत्व निकलने महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते हैं। आपको बता दें यहां पर जनप्रतिनिधि चुनाव के वक्त दिखाई देते हैं और उसके बाद आगामी चुनाव में दिखाई देते हैं नेता। इस समस्या परेशान लोगों ने कई बार जिला प्रशासन से स्ट्रीट लाईट, सड़क, खाद की दुकाने, सरकारी राशन की दुकान, डाकघर औरे जनसुविधा केन्द्र को शुरूआत करने की मांग कर रहे हैं। जब भी कोई घटना घटित होने पर जिला प्रशासन संपर्क करने के लिये भी कोई अपातकालीन नम्बर भी उपलब्घ नहीं है।
सीतापुर के ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं होने पर परेशान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है।

