LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सीएम शिवराज सिंह को घेरने की तैयारी कर रही है कांग्रेस

भोपाल. खरगौन की घटना को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा गलत ट्वीट किये जाने के मामले में भाजपा के निशाने पर आये कमलनाथ ने पूर्व सीएम दिग्विजय की अध्यक्षता में यह कमेटी बनाई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध कमेटी गठित है। कमेटी भाजपा सरकार में कांग्रेसियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही को लेकर कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ने पर मंथन कर रणनीति तैयारी करेगी।
दिग्विजय सिंह पर एफआईआर
याद रहें कि रामनवमी पर खरगोन में हुई हिंसा पर गलत फोटो ट्वीट करने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ होशंगाबाद, भोपाल समेत कई जगहां पर एफआईआर दर्ज हुई है। अब इस पर दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रेम सद्भाव फैलाने पर जितनी भी एफआईआर होगी मंजूर है। यदि ट्वीट की गयी फोटो गलत थी तो उसे मैंने हटा ली थी। भाजपा मेरे खिलाफ एजेंडा चला रही है। उन्होंने कहा है कि मुझ पर 1 नहीं, 1 लपाख एफआईआर दर्ज करा दें, मुझे डर नहीं है। सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने पर कितने ही मामले दर्ज हो जाये, मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैंने ट्वीट करके सवाल पूछा, क्या यह गलत है। मामले ने तूल पकड़ा जब दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया, जिसमें एक फोटो थी उसे खरगोन में भड़की हिंसा का बताया, जो गलत जानकारी थी इसके बाद उस फोटो को हटा दिया गया था। इस पर भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर जानबूझ सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है और एम पी सरकार ने दिग्विजय सिंह का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने की भी की है मांग।

कांग्रेस ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा लगातार राजनीतिक विरोधियों विशेषकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।  कई जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे प्रकरणों में फंसा कर कार्रवाई की जा रही है।  ऐसे सभी मामलों में कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।   साथ ही इसके लिए राजनीतिक स्तर पर संघर्ष ठोस रणनीति पर काम करेगी । कमेटी में सभी संभाग से एक-एक सदस्य नियुक्त किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *