Latestराज्यराष्ट्रीय

सीएम ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ, 30 सितंबर को होगा भबानीपुर सीट पर उपचुनाव

कलकत्ता.  ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव आयोग ने भबानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। टीएमसी विधायक ने भबानीपुर सीट से इस्तीफा दिया था। भबानीपुर सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता को बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से हरा दिया था। ऐसे में सीएम बने रहने के लिए ममता का उपचुनाव जीतना जरूरी है।

30 सितंबर को ही पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर सीट पर भी मतदान होना है। इसके अलावा ओडिशा की पिपली सीट पर भी इसी दिन वोटिंग होगी। बता दें कि टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 1,956 वोटों से हराया था. अधिकारी को 1,10,764 वोट मिले थे, जबकि बनर्जी के पक्ष में 1,08,808 मत पड़े थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *