झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग से दिया गया कमरा, मचा बवाल
रांची.झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए एक खास कमरा आवंटित करने के आदेश पर विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को विधान सभा सचिवालय ने आदेश जारी कर कहा कि रूम नंबर 348 को नमाज कक्ष के लिए आवंटित किया जाता है। अब बीजेपी ने इस आदेश पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि बहुसंख्यक विधायकों की भावना का ख्याल रखते हुए विधान सभा में मंदिर का निर्माण हो हालांकि जेएमएम जो कि इस वक्त झारखंड में सरकार चला रही है उसका कहना है कि ये व्यवस्था पुरानी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुवर दास ये सब वोट बैंक की राजनीति है। तुष्टिकरण के लिए ये सब हो रहा है। लोकतंत्र के मंदिर पर सरकार ने धब्बा लगाया है।
बीजेपी विधायकों ने की ये मांग
वहीं बीजेपी विधायक ने कहा कि विधान सभा में इबादत के लिए व्यवस्था विधान सभा की तरफ से की गई है। इबादत करने का सबका अधिकार है मुझे लगता है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि इबादत करने के लिए विधान सभा के अंदर ऐसी व्यवस्था की गई है। मैं तो कहूंगा सर्वधर्म समभाव होना चाहिए इसमें कहीं कोई आपत्ति भी नहीं होगी साथ ही साथ विधानसभा के अंदर मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए ताकि बहुसंख्यक विधायक उस मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि तब ये पता चलेगा कि वर्तमान सरकार सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करती है वर्ना इसे सिर्फ और सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति मानी जाएगी।

