सीएम ने किया एसडीएम निलंबित, दौड़ा दौड़ाकर पीटा एसडीएम ने मास्क नहीं पहनने पर
लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नेबलिया के बेल्थरा रोड़ में लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के मामले में एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम की पिटाई से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। एक दुकानदार का तो हाथ ही फट गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यहां जारी बयान में बताया कि बेल्थरा रोड़, जनपद बलिया के उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी द्वारा जनता के साथ किये गये दुर्व्यवहार की घटना का संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये। सीएम के निर्देशों के क्रम में अशोक चौधरी को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।
तहसील परिसर, सड़क पर तथा बजार में एसडीएम बेल्थरा रोड, अशोक चौधरी द्वारा लोगों को लाठियों से पिटाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। मामले को बढ़ने की संभावना है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उपजिलाधिकारी की यह कार्यशैली कटघरे में आ गयी है।
सड़क से गुजरते समय बाइक सवार लोगों पर लाठी बरसाई
ज्ञात हो कि बलिया जिले की बिल्थरा रोड तहसील के पास गुरुवार को एसडीएम अशोक चौधरी ने सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम ने एकाएक लोगों को घेर पर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस व होमगार्ड के जवानों के साथ तहसील परिसर में लोगों की पिटाई करने के बाद वह बाजार की ओर चल पड़े। सड़क से गुजरते समय बाइक सवार लोगों पर लाठी बरसाई।

