Newsमप्र छत्तीसगढ़

सिरोल पहाड़ी पर अटल स्मारक ले रहा है आकार, लाइट एंड साउंड शो और डिजीटल गैलरी बन रही

ग्वालियर. सिरोल पहाड़ी के ऊपर मॉडल टाउन के नजदीक अटल स्मारक धीरे-धीरे आकार ले रहा है। निर्माण एजेंसियों के अनुसार अटल स्मारक को तैयार होने में अभी एक वर्ष का समय लगेगा। निर्माणाधीन अटलबिहारी बाजपेई स्मारक का कार्य लगातार प्रगति की ओर है। भारत रत्न अटल जी स्मृतियों को समर्पित यह स्मारक शहर का नया प्रमुख पर्यटन केन्द्र बनने की दिशा की ओर अग्रसर है। अटल स्मारक को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। ताकि अटल स्मारक महज श्रद्धांजलि स्थल नहीं नही बल्कि ज्ञान और प्रेरणा का केन्द्र भी बने।
लाइट एंड साउंड शो और डिजीटल गैलरी बन रही
निर्माण एजेंसी के मुताबिक मुख्य संरचना का बड़ा हिस्सा निर्माणाधीन है। अटल स्मारक परिसर में डिजीटल गैलरी, लाइट एंड साउंड शो, पर्यटक सुविधाओं के अलावा ओपन एरिया के विकास का काम चल रहा है। यहा अटलं जी के जीवन, राजनीतिक यात्रा, कविताओं और भाषणों को ऑडियो बिजुअल जरिये प्रदर्शित किया जायेगा। परिसर में लगने वाली 15 फीट ऊंची प्रतिमा अटल स्मारक का मुख्य आकर्षण होगी।
ऐसा बताया जा रहा है कि अटल स्मारक के आसपास सड़क, पार्किंग और लैंड स्केपिंग का काम भी निर्माणाधीन है। ताकि पर्यटकों को सुगम पहुंच मिल सके। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जून 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का टारगेट रखा गया है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि अटल स्मारक के शुरू होने से मॉडल टाउन और आसपास केक क्षेत्रों पर्यटन गतिविधियां बढ़ेगी। शहर को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान मिलेगी। फिलहाल निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के मुताबिक आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet