LatestNewsराज्य

सिंधिया परिवार का सालों पुराना संपत्ति विवाद 90 दिन में सुलझेगा

ग्वालियर. ग्वालियर के चर्चित सिंधिया पूर्व राजघराने में बुआओं (वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे) और भतीजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच करीब 40000 करोड़ रुपए की संपत्ति के लिए पिछले डेढ़ दशक से चल रहे संपत्ति विवाद के समाधान की उम्मीद जगी है। ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने ज्योतिरादित्य और उनकी तीनों बुआओं को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का आदेश दिया है। अदालत ने इसके लिए 90 दिन का समय दिया है।
2010 से लंबित केस
2010 में उषा राजे, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे ने भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ वाद पत्र दायर किया था। उनका कहना था कि पिता की संपत्ति में बेटियों का भी बराबर का अधिकार है। इस पर ज्योतिरादित्य ने भी दावा पेश किया था। दोनों मामले जिला कोर्ट में लंबित रहे। बाद में पुराने मामले के त्वरित निराकरण के निर्देश के चलते मामला हाईकोर्ट पहुंचा और 2017 से सिविल रिवीजन लंबित थी।
तीनों बुआओं के अधिवक्ताओं ने विवाद खत्म करने की अर्जी लगाई
दरअसल 2010 से बुआ-भतीजे में चल रहे अदालती विवाद में गत मंगलवार को हुई सुनवाई में तीनों बुआओं के अधिवक्ताओं ने सहमति से विवाद खत्म करने की अर्जी लगाई और सिविल रिवीजन वापस ले ली। हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों को समझौते के लिए पर्याप्त समय व कानूनी सुविधा दी है। दोनों पक्षों को तीन माह यानी 90 दिनों में समझौते की औपचारिक कार्यवाही पूरी करनी होगी। तय समय में समझौता नहीं हुआ तो याचिका फिर से बहाल कर दी जाएगी।
40 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी में कई पैलेस
सिंधिया परिवार के पास सबसे बड़ी संपत्ति 12.40 लाख वर्गफीट में बना जयविलास पैलेस है, जिसकी कीमत 10000 करोड़ है। इसमें 400 कमरे हैं। 1874 में बने इस पैलेस की उस समय लागत 99 लाख रुपए थी।
आजादी के समय सिंधिया परिवार के पास 100 से अधिक कंपनियों में शेयर थे। ग्वालियर में जय विलास पैलेस परिसर, शिवपुरी में माधव विलास पैलेस. हैप्पी विलास और जॉर्ज कैसल जैसी संपत्तियां हैं। उज्जैन में कालियादेह पैलेस भी है।
दिल्ली में ग्वालियर हाउस, राजपुर रोड पर एक प्लॉट और सिंधिया विला है। पुणे में पद्म विलास पैलेस, वाराणसी में सिंधिया घाट और गोवा में विठोबा मंदिर आदि संपत्तियां हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet giriş holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jojobet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş casibom holiganbet kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş kralbet kralbet giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet interbahis perabet perabet giriş galabet