Uncategorized

सिंधिया गाया-सुहाना सफर और यह मौसम हंसी, एसी में जुकाम हो जाता है, ग्वालियर से गुना तक किया सफर, यात्रियों से की बात

ग्वालियर. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरूवार की दोपहर को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नम्बर 11085/86 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरू साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 से रवाना हुई। मंच पर क्षेत्रीय सांसद भारतसिंह कुशवाह, जयभानसिंह पवैया, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर भी मौजूद रहें। सीएम डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली शामिल हुए। ट्रेन को हरीझंडी दिखाने के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी ट्रेन में आम लोगों के साथ गुना तक यात्रा की। सिंधिया ने यात्रियों से बात कीं। उनके साथ अंताक्षरी खेली। सिंधिया गाया-सुहाना सफर और यह मौसम हंसी। यात्रियों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि जो मजा यहां है वह एसी कोच में नहीं, एसी वालों को जुकाम हो जाता है।
यह ट्रेन भोपाल, नागपुर, काचीगुडा, धोन और धर्मावरम होते हुए 28 जून की सुबह एसएमवीटी बेंगलुरू पहुंची। यह सफर लगभग 40 घंटे में पूरा होगा। ट्रेन शुरू होने से शिवपुरी, गुना, अशोकनगर जैसे अंचल के हजारों यात्रियों का अब सीधे बेंगलुरू तक की ट्रेन की सुविधा मिल गयी है। इससे सफर आसान और समय की बचत होगी।
शिवपुरी स्टेशन पर बोले सिंधिया- अब 30 घंटे में पहुंचेंगे बेंगलुरु
शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा- “प्रधानमंत्री मोदी हैं, तभी ये सब संभव हो सका है। ये इस क्षेत्र की बहुत पुरानी मांग थी कि शिवपुरी को बेंगलुरु से जोड़ा जाए। अब ग्वालियर और शिवपुरी से सीधे ट्रेन पकड़ो, 30 घंटे में बेंगलुरु पहुंच जाओ। पहले 36 घंटे लगते थे।” सिंधिया ने यह भी बताया कि अब शिवपुरी से ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और अमृतसर के लिए ट्रेनें रुक रही हैं। यह विकास की नई दिशा में बढ़ते शिवपुरी का संकेत है।

इनैगुरल रन की तस्वीरें…

इनैगुरल रन देखने के लिए काफी संख्या में लोग स्टेशन पहुंचे।
इनैगुरल रन देखने के लिए काफी संख्या में लोग स्टेशन पहुंचे।
सिंधिया ने ट्रेन में बैठकर शिवपुरी और गुना तक यात्रियों से बातचीत करते हुए गए।
सिंधिया ने ट्रेन में बैठकर शिवपुरी और गुना तक यात्रियों से बातचीत करते हुए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet