सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान -45 शिक्षकों एवम् शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
ग्वालियर- एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह 3 सितंबर को आयोजित किया गया । इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि यहां आयोजन स्थानीय फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर दीनदयाल सिटी मॉल मैं सुबह 11:30 बजे आयोजित किया गया इस अवसर पर संस्था द्वारा क़रीब 45 शिक्षक एवम् शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया ।
इस आयोजन में शहर के 45 जाने माने शिक्षकों एवम् शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि इस शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह महाराज होंगे अध्यक्षता महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार होगी । कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता एवम् पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया भांडेर थे । इस आयोजन को गरिमामय बनाने के लिए संयोजक मंडल बनाया गया है डॉ शिखा कट्ठल डॉ मनीष रस्तोगी धीरज गोयल को बनाया गया था । इस मौके पर सभी अतिथियों ने शिक्षकों को बधाई प्रेषित की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल श्रीफल एवम् स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया ।
इन शिक्षकों एवम् शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया
रिशाल कुमार शर्मा, चंदन सोमानी , स्नेहा बाथम, शिवानी बंसल, राघवेंद्र लालसन्तानियां, मनीषा उपाध्याय, विनोद यादव, 8 मोनिका सेंगर, रजनी भदोरिया, निशा बिजोलिया,11 अनिल दंडोतिया, प्रियंका सिंह तोमर, आनंद कुमार त्रिपाठी, रघुनाथ कुंदू, स्वाति, ज्योति दहाटे, डॉ तरुणा सिंह, संतोष मुरमकर, निशा यादव, मुक्ता शर्मा, चारूलाल दलाल, सुशीला वसुनिया] वीणा जोशी, शशि कुमार सेन रेणु गुप्ता, राहूल श्रीवास्तव, डाक्टर दिनेश कुमार दुबे, देवेन्द्र नाथ समाधिया, राकेश सक्सेना, योगेन्द्र सिंह, रश्मि परिहार, अलका श्रीवास्तव, सुमित पराशरए के गुप्ता, ज्योति अएलिया, राजेश त्रिपाठी, अशोक जैन, डॉ तृप्ति शर्मा, राजमनी कुशवाह, राकेश दुबे, उमा उपाध्याय, राखी शर्मा 42 ज्योत्सना सिंह ।

