LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सतीश सिकरबार पर मतदान को लेकर झगड़े पर एफआईआर, विधायक बोले मेरे साथ हुई मारपीट, एमएलए के सुरक्षागार्ड बोला एमएलए को दी गालियां

ग्वालियर. सनातन धर्म मंदिर मतदान केन्द्र पर कांग्रेस के महापोर पद प्रत्याशी पति विधायक सतीश सिकरबार पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। आरोप निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश मिश्रा के भाई गौरव मिश्रा ने लगाया है। गौरव ने कहा है कि वह वोट डालकर लौट रहा था तभी विधायक सतीश, पूर्व विधायक नीटू सिकरबार ने उसे घेर कर बेवजह मारपीट की। बचाने आये साथियों को भी पीटा। जिस विधायक और उनके भाई पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस पर इंदरगंज थाने पर हंगामा खड़ा कर दिया। विधायक के समर्थक थाना घेरने पहुंच गये और इसके बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष पर भी विधायक से मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर में नगर निगम चुनाव 2022 के पहले चरण में बुधवार को मतदान हुआ है। मतदान के दौरान पुलिस ने पहले निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों के साथ मारपीट करने के आरोप में कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, उनके छोटे भाई व पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार सहित एक अन्य के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। यह मामला वार्ड 45 के निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश मिश्रा के छोटे भाई गौरव मिश्रा ने दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक सिकरवार पर सनातन धर्म मन्दिर स्कूल की पोलिंग बूथ पर वोटिंग में गड़बड़ी कराने की कोशिश करने का आरोप था। बताया गया है जब निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने रोकने की कोशिश की तो विधायक ने अपने छोटे भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू और उनके साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में अविनाश शर्मा, गौरव मिश्रा, कल्पित मिश्रा एवं तरुण वाजपेई गंभीर रूप घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने उन पर लगे आरोपों को सिरे से नकारा है। इसके उलट उनका कहना है कि निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने उनका गला दबाने और गनमैन की माउजर छीनने की कोशिश की है। इसके चलते दोनों पक्षो में मारपीट हो गई। जब विधायक को मामला दर्ज होने का पता लगा तो उनके समर्थकों ने थाना घेर लिया और जाम लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने विधायक के गनमैन गौरव कुशवाह की शिकायत पर निर्दलीय प्रत्याशी के 5 समर्थकों पर विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है।

पुलिस बोली
एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि सनातन धर्म मंदिर पर बनाये गये मतदान केन्द्र पर 2 पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसमें कांग्रेस के विधायक सतीश सिकरबार और एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। मारपीट हो गयी थी। इसमें दोनों पक्षों पर 323, 294 , 506, 34 FIR दर्ज कर ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet