आंतरी के पास मारूति और कंटेनर के बीच हुई दुर्घटना में 2 की मौत 4 महिलायें घायल
ग्वालियर. घटना ग्वालियर-झांसी हाइवे-44 पर एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। जब देवताओं पर पूजन करने जा रहे थे। एक परिवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में सभी महिलायें हैं जिन्हें ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रैफर कर दिया गया है, जहां उपचार जारी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर निवासी बल्लू सेन अपने परिवार के साथ भितरवार के करियावटी ग्राम में स्थित किसी देवस्थान पर जा रहे थे। परिवार मारूति वैन में सवार हो कर जा रहा था इसी बीच आंतरी थाना क्षेत्र के बझेरा गांव के नजदीक एनएच-44 पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में उनकी जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे की सीट पर बैठे प्रमोद सेन और बल्लू सेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और महिलायें जिनकी गोद में छोटे-छोटे बच्चे भी थे गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना होते ही चीख-पुकार मच गयी तो घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल सभी को बड़ी मशक्कत के बाद मारूति वेन से बाहर निकाला। देखा तो 2 लोग बल्लू सेन निवासी ग्वालियर और प्रमोद सेन निवासी इंदगढ की मौत हो चुकी थी। वहीं 4 महिलायें सुनीता सेन, पुष्पा सेन, नीता सेन सोनम सेन घायल हो गयी। तत्काल घटना की खबर पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में उपचार के लिये भेजा। वहीं शवों को पीएम के लिये भेज प्रकरण दर्ज कर लिया और साथ ही कंटेनर को जब्त कर लिया है।

