सतीश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और श्रद्धा पर्वत पर भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक
ग्वालियर। भाजपा के जुझारू, कर्मठ एवं शालीन नेता एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीशसिंह सिकरवार का जन्मदिन हजारों लोगों ने पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत कर मनाया। प्रातः 7 बजे डॉ. सतीशसिंह सिकरवार वार्ड 56 के कार्यकर्ताओं के साथ थाना झांसी रोड के पास श्रद्धा पर्वत पर स्थित मंदिर पर पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। जिसके बाद डॉ. सिकरवार गोला का मंदिर पर स्थित गोशाला पहुॅचे और गऊ माताओं की पूजा कर 1100 किलो चारा गौशाला में गायों को खिलाया।
युवा नेता किशोर गुरवानी एवं गौरव शर्मा ने अपनी टीम के साथ जनसेवा पर्व के रूप में डॉ. सिकरवार के जन्मदिन के अवसर पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 11 जगह कार्यक्रम आयोजित किया। उसके बाद डॉ. सिकरवार वहां से अचलेश्वर मंदिर पहुॅचे और अपने परिवार के साथ भगवान अचलेश्वर महादेव का अभिषेक कर आर्शीवाद लिया और गरीबों की बीच जाकर मिश्ठान, फल एवं वस्त्र वितरण किये।
इसके बाद भगवान श्रीराम व सीता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया, तत्पश्चात हजारों समर्थकों-स्नेहीजनों के बीच केक काटा और सभी को खिलाया। कार्यकर्ताओं द्वारा जे.एच. अस्पताल एवं जिला अस्पताल मुरार में फल एवं भोजन का वितरण किया गया। डॉ. सिकरवार के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कई मंदिरों पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर पूजा अर्चना की। डॉ. सिकरवार ने दोपहर में आत्म ज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय पहुॅचे और छात्राओं के साथ भोजन कर जन्मदिन मनाया। डॉ. सिकरवार के जन्मदिन के अवसर पर कई समाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें की गालब डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएसन ने मास्क का वितरण किया। अतिशबाजी, फूलों की बारिश और बैण्ड बाजे ढोल-ताषे की गड़गड़ाहट के साथ लोग डॉ. सिकरवार का जन्मदिन मनाने पहुंचे। बुर्जुग, महिला, पुरूष, बच्चों, युवाओं की बड़ी फौज के अलावा तमाम समाजिक, राजनीतिक एवं खेल संगठनों के लोगों ने जन-जन के लाड़ले डॉ. सतीशसिंह सिकरवार का जोरदार स्वागत किया। दिन भर सतीष भैया जिदांबाद के नारे गूंजते रहे। स्वागत करने व बधाई देने के लिए ग्वालियर चंबल संभाग के कई जिलांे से लोग आए। ब्राह्मण समाज ने डॉ. सिकरवार को साफा बांधकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया, इसके साथ ही कई समाज के पदाधिकारीओं, सामाजिक संस्था एवं धर्म गुरूओं ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर डॉ. सिकरवार को सम्मानित किया। डॉ. सिकरवार के समर्थकों ने साफा बांधकर व तलवार भेंट कर डॉ. सतीशसिंह सिकरवार का अभिनंदन किया।
पांच सौ से अधिक लोग केक लेकर पहुंचे
डॉ. सिकरवार को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे स्नेहीजनों मे से पांच सौ से अधिक लोग केक लेकर पहुंचे और सेल्फी फोटो के साथ केक काटे। शहर भर से लागे गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए डॉ. सिकरवार के निवास पर पहुॅचे और पुष्पहार पहनाकर बधाई दी।
कार्यालय पर आने वाले लोगों को सेनेटाईज कर मास्क का वितरण किया
डॉ. सिकरवार को बधाई देने आने वाले लोगो को कार्यालय के गेट पर सेेनेटाईज करवाने के बाद ही कार्यालय में अंदर प्रवेश दिया गया। जो भी लोग मास्क नही लगाये हुये थे, उन्हे कार्यालय के गेट पर मास्क दिये गये और साथ आने वाले लोगो के बीच शारीरिक दूरी का ख्याल भी रखा गया।

