अफगानिस्तान में हुए हवाई हमले में 37 आतंकवादियों की मौत
काबुल. अफगानिस्तान के फरयाब प्रान्त मे बुधवार 2 सितम्बर को तालिबानियों के एक समूह पर किये गये हवाई हमले में 37 तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गयी। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया ‘‘खुफिया सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए। लड़ाकू विमानों ने बुधवार की सुबह तड़के कायसर और ख्वाजा सब्जपोश में तालिबानी आतंकवादियों के एक समूह को निशाना बनाया। हमले में कुख्यात कमाण्डर मुल्लाह सादिक सहित 37 आतंकवादियों की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि इस हवाई हमले में 12 से अधिक आतंकवादी घायल हो गये। प्रवक्ता ने कहा है कि तालिबान के लड़ाके, जिलों में सुरक्षा चेकपोस्ट को उड़ाने के मकसद से एकत्र किये गये थे। तालिबान की ओर से घटना की पुष्टि नहीं की गयी है।

