Newsराजनीतिराज्य

श्रमिक समस्याओं को लेकर संविदा ठेका संघ इंटक ने ऊर्जा मंत्री को दिया ज्ञापन

ग्वालियर -मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे के नेतृत्व में प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री को बंगला नंबर 38 रेसकोर्स रोड ग्वालियर पर ज्ञापन दिया गया। उक्त ज्ञापन में संविदा परीक्षण सहायकों की वेतन विसंगति दूर करने, नियमित एवं संविदा का गृह जिला स्थानांतरण नीति बनाने, परीक्षण सहायक नियमित की प्रतीक्षा सूची से संविदा परीक्षण सहायक के पद पर नियुक्त परीक्षण सहायकों को बिनाशर्त नियमित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा अथवा कंपनी की समिति बनाकर नियोजित करने , सभी तकनीकी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने सहित 21 सूत्रीय मांगो के निराकरण को लेकर दिया गया है। उक्त सभी बिंदुओं के निराकरण हेतु ऊर्जा मंत्री ने संगठन को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र बैठक बुलाकर निराकरण किया जाएगा ।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकांत मिश्रा, अभिषेक सिंह राजपूत , प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी, ग्वालियर जिला अध्यक्ष रामबाबू बंसकार, मुरैना जिला अध्यक्ष शैलेष कुचया , ग्वालियर उपाध्यक्ष रणवीर शुक्ला, रामवीर शर्मा, अवधेश राणा, भूपेंद्र पनिका, सुशील मिश्रा , शैलेंद्र गोस्वामी सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *