श्रद्धालुओं से भरे ऑटो का ट्रक से टकराने 7 की मौत, यूपी से बागेश्वर धाम जा रहे थे

छतरपुर. श्रद्धालुओं से भरा ऑटो के ट्रक से टकराने पर 7 लोगों की मौत और 6 घायल हो गये है। 4 हालत की नाजुक बनी है। जिन्हें ग्वालियर के लिये रेफर किया गया है। बाकी 2 उपचार का छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। एक्सीडेंट कदारी के पास नेशनल हाइवे -39 पर मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे हुआ था। मृतकों में बुजुर्ग और एक साल की बच्ची भी शामिल है।
सिविल लाइन टीआई बाल्मीक चौबे ने बताया कि यूपी के महोबा रेलवे स्टेशन से 13 श्रद्धालु ऑटो में भरकर बागेश्वर धाम जा रहे थे, इसी बीच ड्रायवर को झपकी आ गयी और ऑटो ट्रक से जा टकराया। छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी श्रद्धालु यूपी के रहने वाले हैं।
मां को नहीं पता बेटी और पति मौत हो गई
हादसे में डेढ़ साल की अंशिका और उसके पिता जनार्दन की भी मौत हुई है। लेकिन मासूम की मां संगीता यादव को इस बारे में नहीं बताया गया है। संगीता ने बताया, हम लखनऊ के रहने वाले हैं। बेटी अंशिका के मुंडन के लिए बालाजी (बागेश्वर धाम) जा रहे थे। साथ में पति और तीन बेटियां थीं। बेटी के मुंडन से पहले हादसा हो गया। दो बेटियां यहीं हैं, लेकिन छोटी बेटी और पति नहीं दिख रहे हैं।
इनकी हुई मौत
प्रेम नारायण कुशवाहा (ऑटो ड्राइवर), जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अस्वी (उम्र एक साल)।
ये घायल हुए…
मोनू (25) पिता रामनरेश श्रीवास्तव निवासी फर्रुखाबाद, यूपी
अंशिका (8) पिता जनार्दन यादव निवासी लखनऊ, यूपी
अनुष्का (10) पिता जनार्दन यादव निवासी लखनऊ, यूपी
संगीता (50) पति जनार्दन यादव
हरीश (20) पिता विनोद यादव निवासी बलरामपुर, यूपी
रामसंही (36) पिता श्रीराम यादव निवासी बलरामपुर, यूपी

