Newsराजनीतिराज्य

पद्मश्री मालिनी अवस्थी देंगी लोक गायन की प्रस्तुति , राज्यपाल मंगुभाई पटेल ऑनलाइन उपस्थित रहेंगे

ग्वालियर. 22 अगस्त की शाम 4.30 बजे से मंचीय प्रस्तुति होगी, जिसमें सुविख्यात संगीतज्ञ एवं कलाकार पद्मश्री प्रो. मालिनी अवस्थी द्वारा (उपशास्त्रीय एवं लोक गायन) प्रस्तुति दी जाएगी। उनके साथ तबले पर पं रामकुमार मिश्र (नई दिल्ली ), हार्मोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र (लखनऊ) संगति और कुलपति प्रो.(पं) साहित्य कुमार नाहर द्वारा रचित व स्वरबद्ध विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस गीत की मधुरम प्रस्तुति होगी। यह जानकारी राजा मानिसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस समारोह के संबंध में आयोजित पत्रकारवार्ता में कुलपति साहित्य कुमार नाहर पत्रकारोें से चर्चा करते हुए दी।

मानसिंह तोमर संगीत एवं कला दिवस समारोह 21 और 22 अगस्त को आयोजित होने जा रहा है। यह कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। इसका मुख्य कार्यक्रम 21 अगस्त को होगा, जिसका शुभारंभ दोपहर 2.30 बजे होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष (ऑनलाइन) विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष एवं महामहिम राज्यपाल (मप्र) माननीय श्री मंगुभाई पटेल होंगे। आयोजन अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. (पं) साहित्य कुमार नाहर करेंगे।
प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मप्र शासन, सुविख्यात संगीतज्ञ एवं कलाकार पद्मश्री प्रो. मालिनी अवस्थी और संस्कृति संचालनालय म.प्र. के संचालक एन.पी. नामदेव होंगे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय अतिथियों द्वारा तानसेन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट के स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा साथ ही ललित कला एवं फैशन विभाग के छात्र- छात्राओं द्वारा लगाई जाने वाली कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद तानसेन सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय की विवरणिका का विमोचन भी माननीय अतिथिगणों द्वारा किया जाएगा।
दूसरा सत्र 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसके मुख्य अतिथि भारत सिंह कुशवाह, सांसद, ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान के निदेशक प्रो. श्रीनिवास सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (पं.) साहित्य कुमार नाहर करेंगे। इस अवसर कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह सहित समस्त शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र- छात्राएं भी मौजूद रहेंगे।
इस सत्र की शुरूआत संगीत संकाय के छात्र- छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व विश्वविद्यालय के कुलगीत से होगी।  सुश्री सुधा मुखोपाध्याय (नई दिल्ली) द्वारा ओडि़सी नृत्य (ICCR नई दिल्ली के सहयोग सेद्ध प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में उन छात्र- छात्राओं को भी मंच से पुरस्कृत किया जाएगा, जो कि स्थापना दिवस पर होने वाली प्रतियोगिताओं में विजेता रहे और जिन्होंने रामोत्सव में भी सांगीतिक प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *