EntertainmentNews

शेफाली जरीवाला की मौत कैसे हुई, हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस, शव का हो रहा पोस्टमार्टम

शेफाली अपने पहले पति हरमीत सिंह के साथ।

नई दिल्ली. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सन्नाटा पासरा है। ‘कांटा लगा गर्ल’ और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रही शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं है। 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया है। शेफाली की अचानक मौत से उनका परिवार टूट गया है। पति और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सिनेमा जगत के सितारे भी एक्ट्रेस की मौत से निशब्द हैं फैंस और सेलेब्स सभी की आंखे नम और दिल भारी है।
शेफाली का कैसे हुआ निधन
शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गये थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक शेफाली का निधन हो चुका था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
अस्पताल के सूत्र ने दी जानकारी
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि शेफाली को शुक्रवार की रात लगभग 11.15 बजे अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
शेफाली की मौत पुलिस बोली
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि शेफाली का शव अंधेरी स्थित उनके घर पर मिला था। पुलिस को शनिवार की रात 1 बजे अभिनेत्री के निधन की खबर मिली थी। इसके बाद उनके लाश को पोस्टमार्टम के लिये कूपर अस्पताल भेज दिया गया था। उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
ग्वालियर से था नाता
शेफाली जरीवाला की शादी साल 2009 में ग्वालियर निवासी गुलजार सिंह के बड़े बेटे हरमीत सिंह के साथ हुई थी। लेकिन यह शादी के बाद परिवार में काफी उथल पुथल रहीं और दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद शेफाली दुबई चली गयी। दुबई से लौटने के बाद 12 अगस्त 2014 में टीवी अभिनेता पैरेग त्यागी के साथ शादी कर ली है। आपको बता दें कि शेफाली को 15 साल की आयु से मिर्गी की बीमारी, तनाव और अवसाद से भी जूझती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş