EntertainmentNewsराष्ट्रीय

कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का मुंबई में निधन

मुंबई. अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अचानक निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया। जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी निधन की खबर से मनोरंजन इंडस्ट्री और फैंस क बीच शोक की लहर छा गयी है।
उनका शव रात करीब 12.30 बजे अंधेरी स्थित कपूर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। कूपर अस्पताल की असिस्टेंट मेडीकल ऑफिसर (एएमओ) के अनुसार शव किसी दूसरे अस्पताल से लाया गया है। इसलिये मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा।
इस दौरान, मुंबई पुलिस देर रात शेफाली के अंधेरी स्थित घर पर जांच के लिये पहुंची, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रहीं और ध्ज्ञर की गहन तलाशी ली गयी। हालांकि अभी तक शेफाली की मौत को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन जिस तरह पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर है। उसमें मामला संदेहास्पद माना जा रहा है।
कांटा लगा से मिली थी पहचान
शेफाली जरीवाला ने अपने शानदार अभियन और अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 2002 में आई आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ में उनके डांस ने उन्हें रातों-रात फेमस बना दिया। शेफाली का ग्लैमर्स लूक, कई जगह टैंटू, कमर में बेली बटन, पियर्सिंग और मॉर्डन आउटफिट ने उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर बना दिया। इस म्यूजिक वीडियो के फेमस हो जाने के बाद देश में रीमिक्स म्यूजिक के नये युग की शुरूआत हुई।
शेफाली का ग्वालियर से नाता
कांटा लगा के नाम फेसम शेफाली जरीवाला का ग्वालियर के कारोबारी गुलजार सिंह के बड़े बेटे मीत से शादी हुई तो वर्षो ग्वालियर में रहीं है। इसके बाद मीत और शेफाली के बीच तलाक हो गया। इसके बाद वह दुबई चली गयी थी।
इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल और प्रोजेक्टस में काम किया था, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई.बिग बॉस के सीजन 13 में शेफाली कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं। वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में हिस्सा लिया था।  उनके व्यवहार और दूसरों के प्रति प्रेम ने दर्शकों के बीच उन्हें पसंदीदा बना दिया था।  बिग बॉस शो को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं. इसके अलावा, डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 में भाग लिया था।
भारतीय पॉप कल्चर में शेफाली एक जाना-माना नाम रही हैं।  ‘कांटा लगा’ गाने रिलीज होते ही पूरे देश में सुपरिहट बन गया था और इसके जरिए ग्लैमरस स्टारडम हासिल किया।  2002 में रिलीज़ हुआ ‘कांटा लगा’ गाने, जिसमें शेफाली ज़रीवाला नज़र आई थीं, असल में 1964 में आई फिल्म ‘समझौता’ के मशहूर गाने ‘कांटा लगा’ का रीक्रिएटेड वर्ज़न था।  इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था और संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दी थी. 2002 में रिलीज किया गया रीक्रिएटेड वर्ज़न DJ Doll ने किया था और गीत टी-सीरीज ने रिलीज की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency