शादी के बाद कुछ नहीं, जो निकल गया वह एक पास्ट था, आगरा में आत्महत्या करने वाले आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी आई सामने
आगरा. यूपी के आगरा में आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली। मानव ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदारी पत्नी निकिता शर्मा को बताया है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब निकिता का बयान सामने आया है। निकिता ने बताया है कि मानव ने मुझ पर जो आरोप लगाये है। वह मेरा पास्ट था, वह शादी के पहले की बात है और शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं था।
बकौल निकिता -मानव पहले भी स्वयं को हार्म करने की कोशिश कर चुका है। एक बार तो मैंने स्वयं फंदा काटरक उसे फांसी लगाने से रोका था। लेकिन इस बार मैं पर मौके पर नहीं थी। मायके में थी आप लोग मेरी भी सुनो। दरअसल, मानव शर्मा ने 24 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मौत को गले लगाने से पहले मानव ने रोते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। जिसमें उन्होंने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाये थे और साथ ही उस पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था।
मानव की पत्नी निकिता बोली
आत्महत्या के मामले में निकिता शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह शराब पीकर मुझे मारते थे। मैंने भी सब कुछ सहा है। यह बात गलत है कि लड़के की नहीं सुनी जाती है। आप मेरी भी सुनो, मैं क्या बोलना चाहती हूं। मेरे साथ उन्होंने मारपीट की थी। मैंने उनके माता-पिता को भी यह बात बताई थी। लेकिन वह कहते थे कि यह पति-पत्नी का मैटर है। आप लोग ही सुलझायें। निकिता के अनुसार, जिस दिन मानव की डेथ हुई । उसी दिन मैंने उसकी बहन को बोला था कि वह फांसी लगा रहा है। आप लोग कुछ करो तो उसकी बहन ने बोला कि आप सो जाओ कुछ नहीं होगा। फिर मैंने उसके पापा को भी मैसेज किया पर किसी ने नहीं सुनी। उसके घरवालों ने मेरे साथ बदतमीजी की और धक्के देकर मुझे घर से निकाल दिया।
निकिता ने बताया कि मेरे पति ने आत्महत्या कर लिया है। वह मुझे घर पर छोड़कर गये थे। मैंने उनका वीडियो देखा है। जो मुझ पर आरोप लगाये हैं वह एक पास्ट था। जो भी चीजें थी वह शादी के पहले की थी और बाद में ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने एक बार, 2 बार, 3 बार स्वयं को हार्म किया। फांसी लगाने की बार-बार कोशिश की। मैंने ही फंदा काटा। उन्होंने अपना हाथ काटने की भी कोशिश की थी। फिर मैं उनको आगरा लेकर आयी थी। वह मुझे खुशी-खुशी घर छोड़कर गये थे और उसी रात उन्होंने फांसी लगा ली।
गौरतलब हो कि मानव शर्मा 6.57 मिनट का आखिरी वीडियो दिल दहलाने वाला है। फंदे को गले में कसकर वीडियो बनाते हुए मानव कई बार भावुक होते हुए कहते हैं -मैं तो चला जाऊंगा, मर्दो का सोचो, मर्दो के बार में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। इसके बाद वह फांसी पर झूल जाते हैं। अपने आखिरी वीडियो में मानव कहते हैं कि पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्क सॉरी…अब मैं विदा ले रहा हूं।

