Uncategorized

शहीद अमर शर्मा के स्मारक के लिये शहीद की पत्नी कलेक्टर से सामने गिडगिड़ाई और सरकारी नौकरी का वादा भी अधूरा

शिवपुरी. सियाचिन ग्लेशियर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये अमर शर्मा के स्मारक निर्माण की मांग को लेकर उनकी पत्नी प्रीति शर्मा ने कलेक्टर से की है। शहीद की पत्नी ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन दिया है।
अमर शर्मा ने 26 अक्टूबर 2022 को सियाचिन में सर्वोच्च बलिदान दिया था।ख् उनका अंतिम संस्कार शिवपुरी जिले के ग्राम खरईभाअ में हुआ था। अंतिम संस्कार के समय प्रशासन ने स्मारक बनाने की घोषणा की थी। 2 साल निकल जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने कलेक्टर के आदेश के बिना कार्यवाही करने में असमर्थता जताई है। इसलिये प्रीति शर्मा ने कलेक्टर से स्मारक निर्माण के आदेश की मांग की है।
सरकारी नौकरी का वादा भी अधूरा
प्रीति शर्मा न मध्यप्रदेश सरकार पर भी वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि सरकार ने शासकीय नौकरी और अन्य सहायता देने का वादा किया था। लेकिन अभी तक कोई वादा पूरा नहीं किया है। शहीद की पत्नी का कहना है कि उनके पति ने देश के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे में प्रशासन को स्मारक निर्माण की पहल करनी चाहिये और साथ ही सरकार को भी अपने वादे पूरे करने चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *